समाज से जुड़ी सामुदायिक विकास परिषद् अग्रणी संस्था है जिसकी स्थापना एक रजिस्टर्ड समिति के रूप में की गई। संस्था का गठन कर समाज सेवा से जुडे वरिष्ठजनों को सम्मिलित किया गया है। प्रारंभ से ही संस्था प्रदेश की सामाजिक दशा के अनुरूप सामाजिक पुर्नत्थान गतिविधियों में अपना सहयोग प्रदान कर रही है, साथ ही समाज के कमजोर वर्ग के युवक-युवतियों हेतु उनकी शिक्षा एवं जीवन-यापन हेतु विशेष प्रयास सतत् जारी है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी युग में किसी भी देश एवं प्रदेश की प्रगति उसके मानव संसाधन एवं खासकर तकनीकी क्षेत्र में उनके योगदान पर निर्भर करती है। मध्यप्रदेश जनसंख्या एवं संसाधन की दृष्टि से देश में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। राज्य में विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से जुडे लोगों का प्रदेश एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। यही कारण है आज कम अंतराल में प्रदेश में विभिन्न तकनीकी संस्थाओं की स्थापना एवं उनके माध्यम से बहुतायत संख्या में तकनीकी प्रशिक्षित युवाओं के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा हेतु तैयार किया जा रहा है।